गिरिडीह: पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 जून से शुरू होगा अभियान; कोई बच्चा न छूटे, प्रशासन सतर्क।
आगामी दिनों में होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को 1 बजे गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी कर्मियों सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।