पिपरिया: बसौना गांव से पिपरिया थाना की पुलिस ने मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
पिपरिया थाना के पुलिस ने बसौना गांव से पिपरिया थाना कांड संख्या 06/25 मारपीट एवं हत्या का प्रयास के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले प्रमोद राय के पुत्र अभियुक्त सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 14 जनवरी 2025 को बसौना गांव में अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था.मामले में 4 लोग नामजद हैं.