मझौली राज पुलिस चौकी के पास मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार की सुबह 7:00 बजे पुलिस ने ऑटो को पकड़ा ।जिसमें पांच पेटी अवैध शराब मिली। वहीं पुलिस ने दो महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोग बिहार के रहने वाले हैं। जो शराब को लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुट गई।