जलालाबाद: अल्लाहगंज क्षेत्र की एक नव विवाहिता को बहला फुसलाकर माल ज़ेवर सहित भाग ले जाने का आरोप, एसडीएम से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की 5 मार्च 2024 को ढाई लाख रुपए खर्च करके शादी की थी. उनकी नवविवाहिता पुत्री को के एक नामजद आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया जो अपने साथ माल ज़ेवर भी ले गई।पीड़ित ने तहरीर थाना अल्लाहगंज में दी परन्तु पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है