जलालाबाद: मोहल्ला नवीन नगर में पैसों के उधर को लेनदेन को लेकर हुई कहा सुनी, पड़ोसियों ने महिला को जमकर पीटा
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला नवीन नगर निवासी महिला नाजो पत्नी हनीफ ने थाने में तहरीर देकर बताया उधार के पैसे मांगने को लेकर उनकी मूवीन से कहा सुनी हो गयी, तभी मूवीन,सलमान,अनीश, व साईंमा ने उन्हें जमकर पीट दिया।जिस महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी