मंझनपुर: शरीफपुर माखुपुर तालाब में डूबने से चचेरी बहनों की हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
शरीफपुर माखूपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव की दो चचेरी बहनें तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई रागनी पुत्री राकेश और संजना पुत्री राजेश शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे गांव के पास स्थित शरीफपुर-माखुपुर तालाब में नहाने गई थीं। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में पहुंच गईं।