तखतपुर: बिलासपुर में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, संबलपुरी ओवरब्रिज हादसे में झारखंड निवासी चालक जिंदा जल गया
रविवार को दोपहर तकरीबन 12:15 पर हुआ हादसा, बिलासपुर में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, संबलपुरी ओवरब्रिज हादसे में झारखंड निवासी चालक अरविंद भारद्वाज जिंदा जला,बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर दोपहर करीब 12:15 बजे दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर में भीषण आग लग गई और वाहन धू-धूकर जलने लगा।