बाबई: माखननगर के मॉडल स्कूल में विधायक विजयपाल सिंह ने साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया
माखननगर ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में सोमवार शाम 5 बजे स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शासन की योजना के अनुसार दूर ग्रामों से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से निशुल्क साइकिल वितरित की जाती हैं।