कदवाया थाना क्षेत्र के ईदौर गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, ईदौर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को किशोरी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।