चास: बोकारो के सर्किट हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई
Chas, Bokaro | Nov 9, 2025 झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में, रविवार को बोकारो सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में, झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने संगठन के पदाधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे