अंबाह: आर्यिका संगम मति माताजी का अंबाह में भव्य मंगल प्रवेश, चातुर्मास को लेकर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Ambah, Morena | Jul 19, 2026 भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री संगम मति माताजी का चार आर्यिकाओं सहित अंबाह में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पोरसा से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जैन बगीची में मंगल आरती और धर्मसभा आयोजित हुई, जहां माताजी ने णमोकार महामंत्र का महत्व बताया। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर चातुर्मास कलश स्थापना होगी।