पलेरा: ज़िले के एक शराबी शिक्षक को किया गया निलंबित, नशे में धुत होकर बच्चों के साथ करता था गाली-गलौज
टीकमगढ़. जिले में पब्लिक ऐप की खबर का बड़ा असर हुआ है। स्कूल में बच्चों से गाली-गलौज करने वाले शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने पियक्कड़ टीचर को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला पलेरा ब्लॉक के पठारी गांव पतारे खिरक का है। दरअसल, शिक्षक का शराब के नशे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें बच्चे ने शिक्षक पर आरोप लगाए थे।