सावर: सावर थाना क्षेत्र के बिसुंदनी तिराहे से पहले बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
Sawar, Ajmer | May 22, 2026 सावर थाना क्षेत्र के कुशायता रोड़ पर बिसुंदनी तिराहे से पहले गुरुवार-शुक्रवार मध्य रात्रि करीब एक बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक शिवराज मीणा व मुकेश की मौत हो गई,वहीं महिला सुनीता गंभीर घायल हो गई।शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया।शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव को परिजनों को सौंपा जायेगा।रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।