लोहरदगा: ओयना में मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल, इलाज के लिए गया सदर अस्पताल
सदर थाना क्षेत्र के ओयना नदी के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान जोरी गांव के गडरी पाड़ा निवासी इसराइल कुजूर की पत्नी जमुना उराँव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला अधार अपडेट करवाने को लेकर लोहरदगा आई थी।