लोहरदगा: राजेंद्र भवन में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने वालों का किया गया पुतला दहन
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य करने को लेकर पुतला दहन किया गया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा के कांग्रेस पार्टी सहित पूरा देश राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर लोहरदगा के कुछ कांग्रेसी नेता पार्टी विरोधी कार्य करते हुए पार्टी के प्रत्याशी को हराने की साजिश में लगे हुए थे।