कोडरमा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर सोनी कुमारी को चुना गया है। उन्हें कुल 15 वार्ड पार्षदों में से 12 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्हें उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद सोनी कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत के माध्यम से सरकार की सभी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।