सुपौल: जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 113 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश.
Supaul, Supaul | Jun 19, 2026 सुपौल समाहरणालय में आयोजित जिला जनता दरबार में लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मो. तारिक ने कुल 113 आवेदन प्राप्त किए। जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें, मांगें एवं समस्याएं प्रस्तुत की