झालरापाटन: काली सिंध प्लांट में श्रमिक झुलसा, ब्लोअर का कनेक्शन हटाते समय गंभीर रूप से घायल
झालरापाटन स्थित काली सिंध थर्मल पावर प्लांट में रविवार शाम एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। ब्लोअर का कनेक्शन हटाते समय अचानक आग की लपटें निकलने से यह हादसा हुआ। घायल श्रमिक को तुरंत एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।घायल श्रमिक की पहचान झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र निवासी ब्रह्मानंद (35) के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ साल से एलसीपीएल में कार्यरत है।