इटावा: रिजर्व पुलिस लाइन में 28वीं अंतर्जनपदीय पुरुष एवं महिला पुलिस बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ SP सिटी ने किया
Etawah, Etawah | May 28, 2025 कानपुर जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय पुरूष एवं महिला पुलिस बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बुधवार शाम 5 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 09 जनपदों इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी एवं ललितपुर की पुरूष एवं महिला पुलिस टीम ने भाग लिया।