परसिया: बेसहारा बच्चों की मदद के लिए इनरव्हील क्लब ने बढाए हाथ,अध्ययन सामग्री, जीवन की जरूरतों का सामान दिया
रावनवाडा थाना क्षेत्र के सिद्धबाबा ढाना बाईपास रोड में चार छोटे बच्चे अपने माता पिता के बिना जीवन जी रहे हे। इन बच्चों के पिता अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में है। जबकि मां ने आत्हत्या कर ली। बिना किसी सहारे के जीवन जी रहे इन बेसहारा बच्चों को छिंदवाडा की संस्था इनव्हील क्लब ने मदद की। सोमवार को तीन बजे संस्था के सदस्य गांव पहंुचे और मदद के हाथ बढाए।