मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेहला क्षेत्र के केतात कला के दिव्यांग दंपति से मिले उपायुक्त, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार दोपहर दो बजे समाहरणालय परिसर में रेहला क्षेत्र के केतात कला निवासी दिव्यांग दंपति प्रमोद कुमार साव एवं उनकी धर्मपत्नी सरिता देवी से मुलाकात की। इस दौरान दंपति ने अपनी दैनिक आवाजाही एवं आवश्यक कार्यों के निष्पादन में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए बैटरी संचालित स्कूटी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।