नारायणपुर: नारायणपुर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल, 1 घंटा 45 मिनट तक रुकी ट्रेन
नवगछिया: नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस (12424 डाउन) का इंजन सोमवार सुबह नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। ट्रेन सुबह 8:25 बजे से 10:10 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को करीब 1 घंटा 45 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा।