रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग यात्री बसों से दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार में मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। 7 बजे ।