प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 20 दिसंबर को प्रस्तावित मांडलगढ़ दौरे को लेकर जिला कलेक्टर जसमीत संधू ने कार्यक्रम स्थल का आज मंगलवार शाम करीब पांच बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।