मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड 26, 27 और 28 में लगातार बारिश के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। बारिश और नाली का गंदा पानी कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। नदी किनारे बसे इन इलाकों में घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। शहर के कई अन्य हिस्सों में भी सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे पैदल और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सा