बारा: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलने वाले बाइकर्स गैंग पर यमुनानगर पुलिस ने की कार्रवाई
Bara, Allahabad | Feb 25, 2025 प्रयागराज के महाकुंभ नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है, ऐसे में प्रशासन द्वारा गाड़ियों को पार्किंग स्थल पर रोक दिया गया है,जबकि कई स्थानों पर बाइकर्स गैंग द्वारा मनमाना किराया वसूल रहे हैं,आज मंगलवार को करीब 7:30 बजे के आसपास यमुनानगर पुलिस द्वारा बाइकर्स गैंग पर बड़ी कार्यवाही की गई है,इस दौरान करीब आधा दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया है