मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिले में डैम में डूबने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी, दो का इलाज जारी
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित हड़ीयाही डैम में शनिवार को नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य युवकों को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव निवासी अनुज यादव (17 वर्ष), पिता भोला यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अन