जानसठ: मीरापुर कस्बे के बस स्टैंड स्थित लजीज होटल में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास
मीरापुर कस्बे के बस स्टैंड लजीज होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार शाम 4:00 के करीब अचानक आग लग गई, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से होटल में आग लग गई और देखते ही देखते लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया, आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया