मधेपुरा: सदर थाना क्षेत्र में झपटमार गिरोह सक्रिय, दो दिनों में दो महिलाओं से हुई छिनतई
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में इन दिनों झपटमार गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। 2 दिसंबर को दिनदहाड़े बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपये झपट लिए थे। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 3 दिसंबर को फिर एक महिला को निशाना बनाया गया।