सुपौल जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुपौल थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। इसकी जानकारी सुपौल पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से रविवार दोपहर 1:00 बजे साझा की गई।