भरथना: भरथना-पाली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल
भरथना-पाली बंबा मार्ग पर रविवार सोमवार की मध्य रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी गोपीयागंज है।