उमरेठ: उमरेठ में गहराया जल संकट: दस दिनों में आ रहा पानी, बोर सूखे, नागरिक पानी के लिए परेशान
उमरेठ में इस बार की गर्मियां पानी के कारण बेहद परेशानी का कारण बन गई है। उमरेठ में जल संकट गहराने से लोग पानी के लिए परेशान है। अपने वाहनों से पानी ढोकर लोग घर तक ले जा रहे है। पंचायत पीने के पानी की सप्लाई दस दिनों में कर रही है। जिससे नागरिकों को पानी के लिए भटकना पड रहा है।सरपंच मुकेश सोनी ने रविवार 2 बजे बताया बोर सूखने से इस बार ये समस्या खडी हुई है।