बहराइच: अचाकपुर के पास मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, हादसे में 2 की हुई मौत, 1 घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अचाकपुर के पास मांगलिक कार्यक्रम से वापस आ रहे बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।