झांसी: बबीना में घोड़े ने एसबीआई के एटीएम के गेट पर मचाया आतंक, मारता रहा टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 17, 2026 झांसी के बबीना से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां स्टेशन रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर एक घोड़े ने जमकर उत्पात मचाया। घोड़ा काफी देर तक मुंह और पैर से एटीएम के शीशे के गेट पर टक्कर मारता रहा। गनीमत रही उसे समय एटीएम में कोई नहीं था स्थानीय लोगों ने समय रहते घोड़े को भगाया और एटीएम का शटर गिरा दिया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।