सिल्ली: बुढाम ट्रक पलटने से दो लोग घायल , रोड जाम
Silli, Ranchi | May 31, 2024 हिंडालको से अलुमिना पाउडर लेकर जा रहा एक ट्रक सिल्ली में बूढ़ाम के पास पलट गया जिससे रांची पुरुलिया मार्ग जाम हो गया। घटना में ट्रक के चालक रामबाबू राव केंद्रे एवं उसके भाई मदन हनुमंत केंदरे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।