मौ: मां सरस्वती एजुकेशन सेंटर परिसर मौ में थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर संबंधी मामलों में किया जागरूक।
मौ नगर में संचालित मां सरस्वती एजुकेशन सेन्टर के परिसर में मौ थाना प्रभारी रघुवीर मीणा के सानिध्य में एवं मौ नगर पालिका उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह की उपस्थिति में मंगलवार को 5 बजे बच्चों को सायबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट व सोशल मीडिया से होने वाले ठगी के बारे में विद्यार्थियों को समझाया।इस दौरान समस्त थाना स्टाफ एवं समस्त कोचिंग स्टाफ उपस्थिति रहा।