जसवंतनगर: नगर के पुराने आगरा मार्ग पर कबाड़ की दुकान में भीषण आग से लाखों का नुकसान, आसपास की दुकानें और मकान बचे
जसवंतनगर के ग्राम भावलपुर के पास पुराने आगरा मार्ग किनारे बैकुंडी मैरिज होम के समीप स्थिति सूरज सिंह बघेल की कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान बंद थी और आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। निजी टाटा कार, ओटो समेत अन्य कबाड़ वाहन और दुकान में रखे प्लास्टिक, रबर, तार व अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड ने काफ़ी मशक्कत से काबू पाया।