बाढ़ नगर क्षेत्र में एन एच 31 के चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है, जिसको लेकर शनिवार को अधिकारियों द्वारा जमीन की मापी की गई। रविवार 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार एन एच का 140 फीट चौड़ीकरण होनी है, जिसके दायरे में सैंकड़ों मकान अतिक्रमण के दायरे में आ जाएंगे। वहीं नगर परिषद् के अमीन के द्वारा मापी के बाद कई मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं।