बारा गांव पहुंचकर बिहार टेंट हाउस संगठन के अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा उर्फ पप्पू ने सोमवार को दोपहर 3:00 बजे अग्निकांड से पीड़ित टेंट हाउस संचालक उमेश चंद्र सिंह से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इन्होंने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।