पनागर: अवैध शराब के खिलाफ खमरिया पुलिस की कार्रवाई,40 पाव जब्त,आरोपी को नोटिस देकर छोड़ा
खमरिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए उमरिया में देशी शराब दुकान के आगे से एक युवक को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। इलाके में अपराध और जरायम की पतारसी के दौरान प्रधान आरक्षक की अगुवाई वाली टीम को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग के बैग में अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की, तो आरोपी रोहित क