जलडेगा: ढेलसेरा जानुमटोली में हाई वोल्टेज 11 हजार बिजली तार दे रहा हादसे को निमंत्रण, विभाग मौन
जलडेगा प्रखंड के ओड़गा पंचायत अंतर्गत ढेलसेरा जानुम टोली में 11000 वोल्ट का विद्युत तार लंबे समय से अत्यंत खतरनाक स्थिति में झूल रहा है, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की तार जमीन के काफी नजदीक लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, ग्रामीणों के अनुसार उस त