पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अस्पताल के पास मोबाइल चोरी के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक अस्पताल के पास एक व्यक्ति मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में शास्त्री नगर थाने के पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात 9:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में विधि सम्मत अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।