बांदा: केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बांदा शहर के अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Banda, Banda | Oct 5, 2025 केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल दिन रविवार को बांदा पहुंची है। जहां पर इन्होंने बांदा शहर के कचहरी के पास स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहें हैं।