बीसलपुर: घनश्यामपुर की पुलिया के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई अर्टिगा कार, दो लोग घायल
बिलसंडा क्षेत्र में गुरुवार देर रात लगभग 10:30 बजे ईंटों भरी ट्रैक्टर ट्राली और अर्टिगा कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें कार चालक और एक कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल बिलसंडा पहुंचा। डॉक्टर ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।