ब्यावरा: ब्यावरा के चाय वाले का बेटा जापान के लिए हुआ रवाना, साइंस प्रोग्राम के लिए हुआ चयन
Biaora, Rajgarh | Jun 26, 2026 ब्यावरा के चाय विक्रेता प्रेम सिंह भाट के बेटे सोनू भाट का चयन प्रतिष्ठित जापान साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ। इसके लिए सोनू 29 जून से 4 जुलाई तक जापान में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान कार्यक्रम में शामिल होकर भारत और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। राजगढ़ जिले से इस कार्यक्रम में पहले छात्र का चयन होने पर उन्हें बधाई दी।