करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीला में आज सोमवार को दोपहर 2 बजे बाबा का बाग हनुमान मंदिर से विशाल भव्य कलश यात्रा शुरू हुई जो पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल रामराजा सरकार मंदिर पर कलश यात्रा पहुंची जहां पूरे विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई। मुख्य यजमान मुकेश लोधी द्वारा भागवत कथा कराई जा रही है आज से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई