बूंदी: लोक सभा चुनाव को लेकर चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों ने सेंटर पर किया मतदान
Bundi, Bundi | Apr 16, 2024 लोकसभा आम चुनाव, 2024 में डाक मतपत्र के लिए आवेदन करने वाले मतदान दलों में नियुक्त कार्मिक चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी सेक्टर अधिकारी, माईक्रो ऑब्जर्वर, बीएलओ, पुलिस कार्मिक, होम गार्ड, आरएसी, ड्राइवर, क्लीनर, विभिन्न शाखाओं व रिटर्निंग अधिकारियों के कार्मिकों ने सेंटर पर पहुंचकर पोस्टल बैलेट से मतदान किया। मतदान करने को लेकर कार्मिकों में उत्साह दिखा।