बूंदी: केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की वर्चुअल उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाईजेशन सम्पन्न
Bundi, Bundi | Apr 15, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के तहत सोमवार को केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की वर्चुअल उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाईजेशन जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में हुआ। एनआईसी कक्ष में माइक्रो आब्जर्वर का रेंडमाईजेशन केशोरायपाटन व बून्दी विधानसभा के सामान्य डॉ. एन. वेंकटाचलम, भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के हिंडोली विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक पवन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।