शमशाबाद: शमशाबाद पुलिस ने171 लीटर अवैध शराब व कार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, करीब 8 लाख 5 हजार रूपए का मशरूखा जप्त
गुरूवार शाम 6 बजे शमशाबाद पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी कर ले जाई जा रही 171 लीटर अवैध देशी शराब, और एक कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है। थाना प्रभारी शमशाबाद पंकज गीते के नेतृत्व में टीम ने ग्राम तिनसियाई वर्धा रोड पर मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।