दुधि: हाथीनाला में तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रेलर में मारी टक्कर, केबिन में फंसे चालक को घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया
सोनभद्र के हाथीनाला में बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। यह हादसा हाथीनाला थाना क्षेत्र का है।